मारपीट मामले में पंजाब का उद्घोषित आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मंडी के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मारपीट के विचाराधीन मामले में पंजाब के मोहाली के रहने वाले वांछित आरोपी को पीओ सेल टीम द्वारा खरड चौक से गिरफ्तार किया गया है। वहीं पीओ सेल टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को पुलिस थाना बल्ह के हवाले कर दिया है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आशा पुत्र बंजारा निवासी 257-के ब्लॉक,लेबर कॉलोनी नंबर इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ के खिलाफ वर्ष 2014 में पुलिस थाना बल्ह में आईपीसी की धारा 325 और 323 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी।

वहीं आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस द्वारा चालान तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष विचाराधीन था। ट्रायल के दौरान आरोपी कोर्ट से लगातार गैर हाजिर रहा। इस पर न्यायालय द्वारा उसे उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया गया।

इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा आरोपी की धरपकड़ को लेकर विभिन्न जगहों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी बार-बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। इस पर पीओ सेल मंडी टीम एचएचसी मोहिंद्र सैनी, एचएचसी रवि कुमार और कांस्टेबल विवेक भंगालिया और एलएचसी दिनेश चौधरी को आरोपी के बारे में खरड चौक मोहाली में मौजूद होने की सूचना मिली।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पीओ सेल टीम मंडी ने एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पीओ सेल टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को बल्ह पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...