देवभूमि वेलफेयर सोसाइटी बद्दी ने किया धाम और भव्य जागरण का आयोजन

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

बद्दी के अमरावती अपार्टमेंट में हिमाचल वासियों के लिए बीवीएन में एक वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के भिन्न-भिन्न जिलों से संबंध रखने वाले लोगों जोकि बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ की इंडस्ट्रीज में कार्यरत हैं, उन को संगठित करने के लिए और जरूरत अनुसार सहायता प्रदान करने के लिए इस सोसाइटी का गठन किया गया।

सोसायटी के अध्यक्ष कपिल राणा ने बताया कि बद्दी जैसे इंडस्ट्रियल एरिया में पूरे भारतवर्ष के लोग कार्यरत हैं और वह अपने अपने कल्चर से संबंधित प्रोग्राम करते रहते हैं लेकिन हिमाचली हर बार दूसरों के कल्चर का हिस्सा बनते थे। और इसी उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए हम लोगों ने 40 से 50 लोगों की कमेटी गठित की सभी कमेटी के मेंबर्स ने बढ़-चढ़कर दान किया।

जिसकी वजह से हमने लगभग 5000 लोगों के लिए धाम का इंतजाम किया था और शाम को एक भव्य जागरण हुआ जिसमें भी कम से कम 3000 लोग गवाह बने। राणा ने बताया की रात को हिमाचल के सुपरहिट कलाकार संगीतकार करनाल राणा ने महामाई के भजनों का गुणगान किया।

सोसाइटी के अध्यक्ष कपिल राणा ने बताया की भविष्य में हर साल दशहरे वाले दिन ऐसे ही दिन में धाम तथा रात को महामाई का जागरण किया जाएगा। कपिल राणा के साथ सोसाइटी की कोर कमेटी अजय, शेखर, डी एन शर्मा, स्वर्ण सिंह ठाकुर, संतोष राणा व गुलशन संधू उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...