देहरा में लापता युवकों की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव किया बरामद

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा में लापता हुए दो लड़कों की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। शव की पहचान देहरा के साहिल के रूप में हुई है।

पुलिस शव को पंचनामे के बाद स्वजनों के सुपुर्द करेगी। अब दूसरे लापता लड़के की तलाश जारी है। पुलिस टीम व एनडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है। मृतक साहिल के पिता विजय कुमार दुकान करते हैं।

नदी में पड़े मिले थे साहिल के जूते

साहिल की बीते रोज तलाश की थी कुछ दूरी पर नदी किनारे कपड़े और जूते नजर आए। इससे पुलिस को आशंका हुई कि कहीं बेटा नदी में न चला गया हो और डूब गया हो। साहिल मानसिक रूप से कुछ परेशान है। पठानकोट के एक निजी अस्पताल से उसका कई साल से इलाज चल रहा था। आज उसका शव नदी से बरामद हुआ है।

राहुल का अभी नहीं चला कोई पता, तलाश जारी

नैहरन पुखर और इसके आसपास के इलाके के छह लड़के बुधवार बाद दोपहर किसी साथी के बर्थ डे की पार्टी मनाने ब्यास किनारे आए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से चार लड़के नदी में नहाने उतर गए। बरसात को मौसम होने की वजह से इन दिनों ब्यास में कई फुट गहरा पानी है।

नहाते समय राहुल डूबने लगा। बाकी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी के अंदर चला गया। इसके बाद घबराहट में पांचों वहां से अपनी बाइकों पर नैहरन पुखर स्थित राहुल के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...