सरकार की अनदेखी से खफा पूर्व अर्धसैनिक भी चुनावी दंगल में, 40 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

--Advertisement--

Image

शिमला, 06 अक्टूबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का रण दिन-ब-दिन दिलचस्प होता चला जा रहा है। प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ ने भी अब विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला लिया है। संघ ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चुनाव लड़ने की बात कही है।

हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ के अध्यक्ष वीके शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। अर्ध सैनिक बल से जुड़े लोग लगातार अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
शर्मा ने कहा कि अर्धसैनिक बल के लोगों से कैंटीन की सुविधा छीनी गई। उन्हें सरकार ने आवारा पशुओं की तरह छोड़ दिया। है। बार-बार वार्तालाप के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में संघ ने यह फैसला लिया है कि अब विधानसभा चुनाव में उतर कर सरकार को जवाब दिया जाए।

चुनाव लड़ने के लिए अर्धसैनिक समन्वय संघ ने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। इसमें ऊना से राजकुमार लाहौल स्पीति से कर्म ठाकुर, बिलासपुर से जोगिंदर सिंह चंदेल, बंजार नारायण सिंह ठाकुर और कुल्लू से टेक चंद ठाकुर उम्मीदवार होंगे। संघ ने कुल 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उम्मीदवारों की अगली सूची दूसरे और तीसरे चरण में जारी की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...