खाली घर से नकदी के साथ बच्चों के आर्टिफिशियल गहने ले उड़े चोर

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू
बैजनाथ थाना के तहत आते टिक्करी (डुकी) निवासी प्रकाश चंद के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिस घर में चोरी हुई, वह दो माह से बंद पड़ा था, जबकि घर की जिम्मेदारी परिवार ने अपने भाई को दी थी। वहीं इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पठानकोट में रह रहे प्रकाश चंद ने अपने घर की जिम्मेदारी अपने भाई अनिल कुमार को सौंपी थी। अनिल का घर प्रकाश चंद के घर के साथ ही था। लेकिन वह घर में नहीं रहता था।
वहीं इस दौरान घर को खाली पाकर चोरों ने खिड़की की ग्रिल को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की इस घटना का पता अनिल कुमार को सुबह चला, जब उसने बरामदे में ताला टूटा हुआ व ग्रिल उखड़ी हुई पाई। उसने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और अपने भाई को दी।
प्रकाश चंद दोपहर को पठानकोट से घर पहुुंचा तो उसने बताया कि घर से 29 हजार की नकदी, सोने की बालियां व चांदी के कंगन चोरी हुए हैं। इसके अलावा बच्चों की नकली ज्वेलरी को भी चोर उड़ा ले गए हैं। उधर, बैजनाथ थाना प्रभारी पूजा कौडंल ने बताया की पुलिस छानबीन में जुटी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...