रामलीला में युवती ने बॉलीवुड गानों पर किया डांस, लोगों ने किया विरोध

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हमीरपुर में रामलीला के दौरान अश्लील डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो हमीरपुर के बाल स्कूल मैदान पर हो रही रामलीला का है। बता दें कि रामलीला के मंच पर एक युवती बॉलीवुड गानों पर डांस कर रही है।

साथ ही रामलीला के मंच पर इस तरह के डांस का विरोध स्थानीय लोग भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं।

वहीं, हिंदू जागरण मंच ने सदर थाना हमीरपुर में इसकी शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में कहा कि रामलीला के मंच पर एक युवती बॉलीवुड की धुन पर ठुमके लगा रही है। साथ ही रामलीला के मंच पर इस तरह के फूहड़ डांस पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा ने भी इस पर सवाल उठाए। रामलीला के मंच पर इस तरह के डांस को लेकर आयोजकों पर भी निशाना साधा है।

सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इसका विरोध जताया था, जिसके बाद हिंदू जागरण मंच ने भी इसको आधार बनाकर सदर थाना हमीरपुर को शिकायत सौंपी है।

रामलीला के मंच पर बॉलीवुड डांस के खिलाफ हिंदू जागरण मंच हमीरपुर के जिला संयोजक पंकज की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर रामलीला के मंचन के दौरान बाल स्कूल हमीरपुर में अश्लील नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

साथ ही इस मामले में जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आयोजकों की इस कारगुजारी के कारण लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंची है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...