6 मील के पास 2 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, हाईवे पर ही खुल गए ट्रैवलर के टायर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मंडी जिला के 6 मील के पास उस समय टेंपो टैवलर के टायर खुल गए, जब चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर एक कार से टैंपो ट्रैवलर की जोरदार टक्कर हो गई।

ट्रैवलर में उस समय कोलकाता के 16 यात्री सवार थे और हादसा होते ही सभी सवारियों में अफता-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर आज शाम 4 बजे के करीब यह हादसा पेश आया है। टैंपो ट्रैवलर मंडी से कुल्लू की ओर व दिल्ली नंबर की कार मनाली से मंडी की ओर आ रही थी। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रैवलर का पिछला हिस्सा टायरों सहित ही बाहर निकल आया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना के माध्यम से कुछ देर बाद सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस दौरान कुछ देर के लिए फोरलेन पर वाहनों का लंबा जाम भी देखने को मिला, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनो क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे हटाकर खुलवाया।

इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...

हिमाचल से अनुराग शर्मा होंगे कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के...