6 मील के पास चलती बाइक पर गिरे पत्थर, दंपति घायल

--Advertisement--

6 मील के पास चलती बाइक पर गिरे पत्थर, दंपति घायल

मंडी, 21 सितंबर – अजय सूर्या

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला के 6 मील के पास एक बार फिर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण दो लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा आज शाम करीब सवा 6 बजे हुआ। दोनों घायलों का जोनल हॉस्पिटल मंडी में उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बल्ह घाटी के भ्यारटा गांव निवासी चिंत राम और उनकी पत्नी माया देवी नगवाईं से अपने रिश्तेदारों के घर से वापिस अपने घर जा रहे थे। यह दोनों बाईक (HP33-7271) पर सवार थे।

जैसे यह 6 मील के पास पहुंचे तो पहाड़ी से कुछ पत्थर इन पर आ गिरे। हादसे में दोनों दंपति को चोटें आई हैं। माया देवी को टांगों, बाजू और मुंह पर जबकि चिंत राम को टांग पर चोट लगी है।

हादसे के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों को जोनल हॉस्पिटल लाया गया जहां पर दोनों का उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रेफिक को रोक दिया गया था लेकिन बाद में इसे बहाल कर दिया गया।

घायल चिंत राम ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग उठाई है कि सड़क को पूरी तरह से दुरूस्त किया जाए ताकि किसी के साथ ऐसा हादसा न हो, क्योंकि यहां बार-बार ऐसे हादसे हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...