--Advertisement--

बकलोह – भूषण गुरुंग

----Advertisement----

स्वामी हरिगिरी जी महाराज जी के संन्यास आश्रम ककीरा मे स्वामी हरीगिरी जी के परम भक्त गोविंद भाई ओझा मुख्या जजमान के द्वारा 53 वा वार्षिक महा रुर्द्र यज्ञ का आयोजन किया गया है। आज यज्ञ का चौथा दिन है।

स्वामी जी के परम भक्त गोविंद भाई ओझा ने बताया कि यह यज्ञ को करवाने का मुख्य उदेश्य विश्व शांति के लिए औऱ देश को महामारी से बचाने के लिये इस यज्ञ को किया जाता है। इस यज्ञ को करवाने के लिए हिदुस्तान के हर कोने से जाने माने आचार्यो को बुलाया जाता है।

इस समय आचार्य प्रफुल भाई पटेल अहमदा वाले के अगुवाई में31 और देश के जाने माने ब्राह्मणों के द्वारा जिसमे मुम्बई,अहमदाबाद, दिल्ली, हरिद्वार,उत्तराखड, राजिस्तान, गुजरात पंजाब, हिमाचलऔऱ जे एंड के,के जाने माने ब्राह्मणों के द्वारा पूरे मंत्रो उच्चारणों के साथ इस यज्ञ में आहुति डाली जाती है।

इन पांच दिनों मे लगभग लाखो रुपये की सामग्री इस यज्ञ मे डाला जाता है। कल अंतिम दिन पूर्णहुति डाली जायेगी। यज्ञ का पूरा खर्चा मुख्या जजमान गोविंद भाई ओझा मुम्बई वाले ही शोयम करते है।अपने गुरु के पुण्य तिथि में इस के अलावा यहां के स्थानीय ट्रस्टियों को पूरे पांच दिन तक दिन रात भंडारे का आयोजन किया जाता है।

कल अंतिम दिन में हिमाचल प्रदेश के मुख्या सचेतक एव भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरियाल औऱ हिमाचल प्रदेश कांग्रेश के मुख्या प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया भी इस महा रुद्र यज्ञ मे शिरकत हो सके दोनो को ट्रस्ट की औऱ से निमंत्रण दिया गया है।

ये जानकारी स्थानीय ट्रस्टी तरुण मल्होत्रा औऱ देविन्दर राज महाजन ने दी। 25 तारिक रात को माह माई का जागरण का आयोजन किया गया है। जिस मे नरेन्द्र चंचल के शागिर्द विक्की चंचल औऱ सोनू तिलक धारी महामाई का गुणगान करेंगे।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here