5 किलो 161 ग्राम चरस सहित दो गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

जिला कुल्लू में बंजार पुलिस टीम ने बंजार के फागुपुल के पास दो तस्करों से पांच किलो 161 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बंजार से चरस तस्करी हो रही है। इसी के तहत पुलिस ने फगुपुल के पास नाकाबंदी की थी। पुलिस ने दोनों को नशे की खेप सहित गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान वाहन चालक महेंद्र सिंह, निवासी ग्रामं डाकघर सालंग, जिला कुल्लू और खेमराज, निवासी ग्राम डाकघर सालंग, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। नशे की खेप कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...