42 लाख के गबन की एसडीएम करेंगे जांच

--Advertisement--

अतिरिक्त उपायुक्त ने सौंपी जिम्मेदारी, जिला परिषद कर्मचारी ने अपने खाते में डलवाए थे पंचायतों के पैसे

हिमखबर डेस्क

15वें वित्त आयोग के करीब 42 लाख रुपए अपने खाते में डलवाने वाले जिला परिषद कार्यालय के सस्पेंड कर्मचारी मामले की जांच अब एसडीएम हमीरपुर करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव ने एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

एसडीएम हमीरपुर पंचायत अधिकारियों के सहयोग से मामले की जांच को आगे बढ़ाएंगे। लाखों रुपए की गलत ट्रांजेक्शन मामले में जिला की 14 ग्राम पंचायतों की कार्यशैली भी संदेह के घेरे में आ गई है। इन पंचायतों के लेनदेन का रिकार्ड खंगाला जाएगा। प्रशासनिक स्तर से पंचायत प्रतिनिधियों तथा सचिवों से मामले में इन्क्वायरी होगी।

संदेह के घेरे में आई 14 ग्राम पंचायतें भोरंज, बड़सर, हमीरपुर तथा नादौन विकास खंड की हैं। बता दें कि जिला परिषद कार्यालय हमीरपुर के एक कर्मचारी ने 15वें वित्त आयोग के लाखों रुपए पंचायतों के माध्यम से अपने निजी बैंक अकाउंट में डलवाए हैं।

साथ ही ऐसी पंचायतों को रुपए ट्रांसफर कर दिए, जिनके लिए बजट आया ही नहीं था। बाद में उन पंचायतों के माध्यम से बजट की राशि को वापस करने का जो प्रोसेस अपनाया गया वह नियमों के विपरीत बताया जा रहा है। बजट की राशि को इन पंचायतों ने पंचायती राज विभाग के सरकारी बैंक अकाउंट में भेजने की बजाए जिला परिषद कार्यालय के एक कर्मचारी के खाते में ट्रांसफर कर दिया।

अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर मनेश यादव ने कहा कि मामले की जांच का जिम्मा एसडीएम हमीरपुर को सौंपा है। एसडीएम मामले की पूरी जांच करने के बाद रिपोर्ट सौंपेंगे। जिला पंचायत अधिकारी की तरफ से इस मामले को उनके ध्यान में लाया गया है।

लिखित आदेशों का इंतजार

उपमंडल अधिकारी हमीरपुर मनीष सोनी का कहना है कि अभी तक लिखित आदेश उनके पास नहीं पहुंचे हैं। हालांकि इस बात की जानकारी मिली है कि उन्हें जांच अधिकारी नियुक्त किया है। लिखित आदेश प्राप्त होने के उपरांत मामले में गहनता से जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...