40,000 में बनाई ई-बाइक, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 40 से 50 किमी

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना की पीडी (प्रोडक्ट डेवलपमेंट) लैब में पांच गियर वाली ई-बाइक तैयार की गई है। खास बात है कि मात्र 90 मिनट में चार्ज कर बैटरी संचालित इस ई-बाइक को 40 से 50 किलोमीटर चलाया जा सकता है। इस बाइक को लगातार स्तरोन्नत कर कई फीचर प्रशिक्षुओं की ओर से जोड़े जा रहे हैं।

इस लैब में नए प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। आधारभूत ढांचे के बाद इसमें प्रशिक्षु अपनी प्रतिभा के अनुसार प्रयोग कर रहे हैं। हाल ही में पीडी लैब में ई-बाइक तैयार की गई है। इस ई-बाइक के लिए स्थानीय स्तर पर ही सारा सामान खरीदा गया। करीब 40,000 रुपये खर्च कर ई-बाइक तैयार की गई। 350 वॉट वाली बैटरी इस ई-बाइक में स्थापित की गई है।

इस बाइक में अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रहेगी। बाइक में टॉर्च समेत अन्य कई सुविधाएं दी गई हैं। ताकि इसे रात को भी चलाया जा सके। बाइक को चलाने के लिए हब मोटर लगाई गई है। ई-बाइक को सफल रूप से चलाने के बाद अब इन दिनों प्रशिक्षु इसे अपग्रेड करने में लगे हुए हैं। इस बाइक को और बेहतर कर अच्छी राइड के लिए तैयार किया जा रहा है।

पीडी लैब में प्रशिक्षुओं को हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। लैब में ई-बाइक बनाई गई है। बाइक में कई तरह के फीचर उपलब्ध हैं। पीडी लैब में कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। निश्चित तौर पर यह लैब प्रशिक्षुओं के लिए एक मंच है। – प्रो. एस. सेल्वकुमार। निदेशक, ट्रिपल आईटी। 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...