4 दिनों से लापता कंप्यूटर इंजीनियर का नहीं लगा कोई सुराग, शेयर कर ढूंढने में करें मदद

--Advertisement--

4 दिनों से लापता कंप्यूटर इंजीनियर का नहीं लगा कोई सुराग, शेयर कर ढूंढने में करें मदद

रिकांगपिओ, 29 जून – एस पी क्यूलो मथास

रविवार आधी रात को बिना कुछ बताए घर से निकला सापनी निवासी ठाकुर ज्ञान पुत्र देवचन्द अभी तक घर नहीं लौटा है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पत्नी ने पुलिस स्टेशन करछम में दर्ज करवाई है। घर में एक बेटी, बेटा व तीन साल का मासूम बेटा पिता की राह ताक रहे हैं।

पुलिस को दी शिकायत में पत्नी ने बताया कि ज्ञान ठाकुर 40 साल के है जोकि कंप्यूटर इंजीनियर है। रविवार 25 जून को ज्ञान आधी रात से घर वालों को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। परिजनों ने हर सम्भावित जगहों व नदी-नाले किनारे तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

गुमशुदा युवक के भाई ईश्वर नेगी ने बताया कि  26 जून को ज्ञान को झाखरी में एक होटल के पास रामपुर की तरफ जाते हुए देखा गया था। उनका कद 5.7 इंच, शरीर हष्ट पुष्ट, रंग गेहुंआ, कपड़े काली जैकेट नीली पेंट, बाल और दाढ़ी काली और सफेद, हिंदी इंग्लिश किन्नौरी और पंजाबी भाषा जानते है।

उन्होंने गुहार की है कि अगर किसी भी व्यक्ति को उक्त व्यक्ति दिखाई दे तो इन नंबर  8219289995, 8988445853, 8219975990, 01786242617 पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...