25 जनवरी को आयोजित होगा जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे मुख्य अतिथि- एसडीएम

--Advertisement--

Image

चंबा- भूषण गूरुंग

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) के अवसर पर  को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चंबा के दरबार हॉल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी उप मंडल अधिकारी (नागरिक) चंबा नवीन तंवर ने आज आयोजित बैठक में दी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशंसा पत्र और नए युवा मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 की अनुपालना करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला रंजना शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करिंया दीपक महाजन, प्रधानाचार्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा राजेश कश्यप के अतिरिक्त अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...