24 जून को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

निजी कंपनी द्वारा भरे जाएंगे 15 पद

चुवाडी – अंशुमन शर्मा 

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आईटीसी लिमिटेड जम्मू द्वारा अप्रेंटिसस /ट्रेनी के लिए 15 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसस/ट्रेनी के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, आरएसी, फीटर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स व मोटर मैकेनिक व्हीकल में पास होना अनिवार्य है और आयु सीमा 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है तथा चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 12 हज़ार रखा गया है।

रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब लोकेशन जम्मू के ज़िला सम्भा के गांव राख राजपुरा बेरी ब्राह्मण चिन्हित है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 10:00 बजे उपस्थित हो जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...