205 फीमेल हैल्थ वर्कर्ज को नियुक्ति जल्द

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थय संस्थानों में 205 फीमेल हैल्थ वर्कर्स को जल्द नियुक्ति मिलने मिलने वाली है। 205 फीमेल हैल्थ वर्कर्स का मामला कोर्ट में होने के कारण इनकी नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। ऐसे में अब कोर्ट से मामला सुलझने के बाद सरकार ने इन नियुक्तियों को जल्द करने के आदेश जारी कर दिए है। स्वास्थय सचिव अमिताभ अवस्थी की ओर से इस बारे में स्वास्थय निदेशालय को आदेश जारी कर दिए गए है।

उधर, कर्मचारी चयन आयोग से रिकमेंडशन आने के बाद स्वास्थ्य विभाग उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है। स्वास्थय विभाग की ओर से सभी उम्मीद्वारों डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को तीसरा मौका दिया जा रहा है।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंटेशन पूरी करने के लिए ईमेल व मैसेज के जरिए जानकारी भेज दी गई है। ज्यादात्तर उम्मीदवारों ने डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबिक कुछ उम्मीदवारों ने लिखित रूप में स्वास्थय विभाग को ज्वाइन न करने के बारे में भी लिखकर दिया है।

ऐसे में स्वास्थय निदेशालय ने कर्मचारी चयन आयोग में वेटिंग लिस्ट से उम्मीदवारों के नाम रिकमेंड करने को कहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2018 को कर्मचारी चयन आयोग की ओर से फीमेल हैल्थ वर्कर्स की भर्ती के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था, लेकिन कोर्ट केस होने के कारण उम्मीदवारों को नियुक्तियां नहीं मिल पाई थी। बता दें कि पोस्ट कोड 645 के तहत स्वास्थ्य विभाग में फीमेल हैल्थ वर्कर के 205 पद भरे जाने थे।

इसके लिए आयोग ने सितंबर 2017 में प्रदेशभर की महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए आयोग के पास 5399 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 4584 आवेदन ही योग्य पाए गए थे। 22 अगस्त, 2018 को लिखित परीक्षा करवार्ई गई। इसमें भी 3449 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। परीक्षा में 622 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है।

यह तैयारी भी हो रही

205 फीमेल हैल्थ वर्कर्स को नियुक्ति देने के लिए जहां डॉक्यूमेंटशन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं, वहीं प्रदेश भर के शिक्षण संस्थानों में खाली पदों की डिटेल भी एकत्रित की जा रही हैं, जहां पर इनकी नियुक्ति होनी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...