20 ग्राम से ज्यादा चिट्टे के साथ युवती और 3 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

20 ग्राम से ज्यादा चिट्टे के साथ युवती और 3 युवक गिरफ्तार, जानें कैसे पकड़ में आए आराेपी

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिला के उपमंडल रोहड़ू में पुलिस की विशेष टीम नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग मामलाें में 4 लाेगाें काे चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आराेपियाें में एक युवती व 3 युवक शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 20.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में रोहड़ू शहर के मक्खीनाला में पुलिस ने 16.77 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आराेपी इस दाैरान एक कार (एचआर 03एल-3643) में सवारे थे। टीम ने जब कार काे जांच के लिए राेका ताे आराेपी घबरा गए। शक के आधार पर तलाशी ली गई ताे इनके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र मनोज कुमार (25) निवासी मोहाली पंजाब, विशाल दत्ता (28) निवासी प्रताप नगर, तहसील अम्ब जिला ऊना और दीपिका (23) निवासी सैक्टर 56, रूप नगर, चंडीगढ़ के रूप में की गई है।

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान के बोल

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उक्त तीनों आरोपी रोहड़ू तथा चिड़गांव क्षेत्र में चिट्टे की तस्करी में शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपमंडल रोहड़ू में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...