2 दिनों बाद मजदूरों के शव बरामद, चंबा के रहने वाले दोनों

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

नादौन के धौलासिद्ध में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट परिसर के निकट पानी में डूबे दो मजदूरों के शवों को बरामद कर लिया गया है। मंगलवार को घटना के तीसरे दिन शवों को पानी से बाहर निकाला गया। बरामद कर लिए गए है।

एनडीआरएफ की टीम ने 2 दिन कड़ी मेहनत व मशक्कत करने के बाद नदी में रुके हुए पानी में इन शवों को ढूंढ निकाला है।

निरीक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में जसूर से 22 सदस्यों का यह दल सोमवार को भी पूरा प्रयास करता रहा, परंतु पानी के तल में बड़े-बड़े बोल्डर व मिट्टी की गाद होने से शवों को ढूंढने में परेशानी हो रही थी। पानी साफ ना होने के कारण गोताखोर तल पर मिट्टी हटा हटा कर चप्पे-चप्पे पर तलाश जारी रखे हुए थे।

सोमवार शाम तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार को सुबह जैसे ही टीम ने तलाश आरंभ की तो 12 बजे के करीब एक शव को तो कुछ समय बाद दूसरा शव भी बरामद हो गया।

मृतकों की पहचान चंबा के सलूनी क्षेत्र के खदर गांव निवासी 41 वर्षीय रमेश चंद्र तथा सरड निवासी 43 वर्षीय घनश्याम के तौर पर हुई है।

गौर हो कि रविवार को दोपहर बाद यह दोनों जब चैक डैम के नीचे की ओर रुके हुए पानी किनारे कपड़े धो रहे थे। पैर फिसलने से पहले एक व्यक्ति और इसके साथ ही पैर फिसलने से दूसरा व्यक्ति डूब गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...