18-44 आयु वर्ग के 24,050 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन: डीसी

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल

उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा जिले में 18 से लेकर 44 आयु वर्ग के 24,050 लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए जिले में 157 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे।

 

 

हालांकि सोमवार को 21000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए सोमवार, मंगलवार और बुधवार सप्ताह में तीन दिन कोविड वैक्सीन के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही आज से ही टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को कवर किया जा सके और कोविड के संक्रमण से बचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...