18 प्लस की टीकाकरण मुहिम में पहले दिन रिकॉर्ड 14612 को लगाए गए कोरोना रोधी टीके

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

 

मंडी ज़िला में 18-44 समूह के लोगों के टीकाकरण के लिए छेड़ी गई विशेष मुहिम में पहले दिन 21 जून को कुल 14 हज़ार 612 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए ।

 

जिला चिकित्सा एवं टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि ज़िला में मुहिम के तहत पहले दिन 14 हज़ार 605 टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, उससे भी आगे बढ़ कर काम किया गया है। इसके लिए उन्होंने टीकाकरण कार्य में जुटे स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों की पीठ थपथपाई।

 

उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत के बाद से 21 जून तक जिला में टीके की कुल 4 लाख 27 हजार 938 डोज दी गई हैं, जिसमें से 3 लाख 52 हजार 789 पहली और 75 हजार 149 को टीके की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

 

उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना रोधी टीके की पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए लोगों को टीकाकरण के लिए चिंता में अनावश्यक भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। चरणबद्ध तरीके से शीघ्र से शीघ्र सभी लोगों को टीकाकरण में कवर किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...