18 से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत शत-प्रतिशत वैकसीनेसन का लक्ष्य : राहुल जैन 

--Advertisement--

Image

भाम्बला – नरेश कुमार

18 से अधिक उम्र के लोगों के लिए 9 से 14 अगस्त तक चलाए जा रहे विशेष कोविड टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत शत-प्रतिशत वैकसीनेसन की प्रथम खुराक सुनिश्चित करने का जो लक्ष्य रखा गया है उसके तहत स्वास्थय खंड बल्दबाड़ा में अब तक 3989 व्यक्तियों को पहली डोज लगाई जा चुकी है तथा बाकी बचे हुए पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए स्वास्थय संस्थानो व निचले स्तर पर वैक्सीनेशन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है ।

यह जानकारी एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन ने देते हुए बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में स्वास्थय संस्थानो तथा पंचायती राज संस्थानो का दायित्व बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान की देखरेख में पंचायत के प्रतिनिधि, आशा वर्कर्स , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,महिला व युवक मंडल व स्वंयसेवियों के सहयोग से पहली डोज से वंचित व्यक्तियों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण हो यह सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकाघाट नगर परिषद क्षेत्र में यह जिम्मा नगर परिषद प्रथान व पार्षदों का रहेगा । एसडीएम ने सरकाघाट उपमंडल(ना.) में अभियान को गति प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बैठक भी की।

राहुल जैन ने लोगों से यह अपील भी की कि वह घरों से बाहर अनावश्यक ना निकले ,जरूरी होने पर घर से करते निकलते समय सही तरीके से मास्क पहन कर रखें ,भीड़- भाड़ जगहों पर ना जाए , थोड़े-थोडे अंतराल के बाद हाथ धोते रहें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें तथा परस्पर दूरी बनाए रखें तथा टीकाकरण सुनिश्चित करें ताकि कोरोना महामारी के प्रकोप से बचा जा सके ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...