17 नवंबर को अम्बेडकर भवन में मंहगाई, बेरोजगारी व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी करेगी विरोध प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

भटियात- भूषण गुरुंग

भटियात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ,महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, कांग्रेस पार्टी, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस पार्टी ,अनुसूचित जनजाति विभाग कांग्रेस पार्टी, लीगल विभाग,इंटक, कांग्रेस पार्टी ओबीसी विभाग, व अन्य विभिन्न फ्रंटियल संगठनों के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के निर्देशानुसार, 17 नवंबर 2021, दिन बुधवार को प्रातः 11 :30 बजे, प्रदेश में बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों ,कार्यकारिणी सदस्यों ब़ कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि आप कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना करते हुए बुधवार दिनांक 17 नवंबर को प्रातः 11:30 बजे अम्बेडकर भवन त्रिमथ के प्रांगण में एकत्रित हो जाएं।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...