14 महीने सलाहकारों की मानते रहे सीएम, जाने वाली नहीं जा चुकी है सुक्खू सरकार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश की सुक्खू सरकार से सत्ता छीनने का दावा किया है। यह दावा जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की चुनावी प्रचार के लिए पड्डल मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान किया है।

अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं कि यह सरकार जाने वाली है। लेकिन उनके अनुसार यह सरकार सत्ता से जा चुकी है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि सीएम 14 महीने तक अपने सलाहकारों की मानते रहे।

सुक्खू ने विधायकों की कोई बात नहीं सुनी और अपने विधायकों को लगातार जलील करते रहे। अपने आत्मसम्मान के लिए जब विधायक खड़े हुए तो इसका नतीजा उन्हें राज्यसभा चुनाव में भुगतना पड़ा।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी न्यायालय में भगवान राम के अस्तित्व व राम मंदिर के विरोध में लड़ते रहे। भगवान राम ने कांग्रेस का साथ नहीं दिया और कांग्रेस बहुमत होने के बाद भी हार गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...