14 दिन की न्यायिक हिरासत में हत्या का आरोपी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

हत्या के एक मामले के आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी विचित्र सिंह बड़ी हलेड़ वार्ड नंबर 13 जिला कांगड़ा का निवासी है। विचित्र सिंह पर पड़ोस में रहने वाली शकुंतला देवी की हत्या का आरोप है। आरोपी को इससे पहले कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। उसकी अवधि सोमवार को खत्म हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया।

जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर को शकुंतला देवी की बहू सुमना कुमारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी सास शकुंतला देवी घर की छत पर बैठी थी, तभी पड़ोस में रहने वाला विचित्र सिंह वहां पहुंचा और उसकी सास के साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने शकुंतला देवी के साथ हाथापाई की।

सुमना ने पुलिस को बताया कि वह शोर-शराबा सुनकर छत पर पहुंची और अपनी सास को बचाने की कोशिश करने लगी, तभी विचित्र सिंह ने उसकी सास को धक्का दे दिया और वह छत से नीचे गिर गई। उन्हें इलाज के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उनकी मृत्यु हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

80 की उम्र में नया हुनर, पोते-पोतियों के लिए टिफिन, पेंसिल बॉक्स बनाना सीख रहे बुजुर्ग

हिमखबर डेस्क  उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आरामदायक...

आरट्रैक की विदुर वक्ता से अभेद्य बनेगी भारतीय सेना, ऑपरेशन सिंदूर में हो चुका परीक्षण

हिमखबर डेस्क  सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) की विदुर वक्ता पहल...

एआई कोर्स के प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हि॰...