सरकारी डिपू से आटा व रिफाइंड ले उड़े शातिर

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत दो-तीन माह से हो रही चोरियों का सिलसिला जारी है। हैरत इस बात की है कि पुलिस आरोपियों को अभी तक पकड़ नही पाई है। शातिर उपमंडल के गांव हटली जम्बाला में सरकारी डिपो से आटे की चार बोरियां और रिफाइंड तेल की छह पेटियां ले उड़े।

जानकारी के मुताबिक आए दिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शातिर रात के अंधेरे में चोरी को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी तक एक भी चोरी की घटना को सुलझा नहीं पाई है। इससे कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरु हो गए हैं। वहीं लगातार हो रही चोरियों के चलते कारोबारियों में भय का माहौल है।

उधर, नूरपुर के डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कुलदीप सिंह पुत्र चगडू राम निवासी हटली जम्बाला की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...