लघु रोजगार मेले में 160 अभ्यर्थियों का चयन, चयनित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

--Advertisement--

लघु रोजगार मेले में 160 अभ्यर्थियों का चयन, चयनित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

हिमखबर डेस्क 

प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी तथा निजी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला तथा राज्य चयन आयोग हमीरपुर द्वारा जहां सरकारी क्षेत्र में सैकड़ों पद भरे जा रहे हैं, वहीं प्रदेश के सभी जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला रोजगार कार्यालय, मंडी द्वारा मंगलवार को मंडी में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 5 कंपनियों ने भाग लेते हुए लगभग 200 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए। मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 410 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

जिला रोजगार अधिकारी मंडी, अरविंद सिंह चौहान ने मेले के दौरान अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनका मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने बताया कि मेले में कंपनियों द्वारा योग्यता के आधार पर कुल 160 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

उन्होंने बताया कि एक्सिस बैंक (एनआईआईटी) द्वारा सिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए 80 अभ्यर्थियों को चयनित सूची में शामिल किया गया, जिन्हें 36,500 रुपये मासिक वेतन प्रस्तावित है।

कंपिटेंट ऑटो मोबाइल प्रा. लिमिटेड द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनका मासिक वेतन 14,000 से 18,000 रुपये रहेगा। आनंद ऑटो केयर प्रा. लिमिटेट द्वारा सेल्ज़ ऑफिसर के पदों के लिए 8 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें 12,750 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसी प्रकार अलाइस ग्रो स्टाफिंग प्रा. लिमिटेड द्वारा सुपरवाइजर के पदों के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनका मासिक वेतन 13,500 रुपये रहेगा।

जबकि ग्राम तरंग टैक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्रा. लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिशियन, फिटर एवं मैकेनिस्ट आदि पदों के लिए 32 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें 12,507 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

चयनित लाभार्थियों ने इस तरह के रोजगार मेलों को एक सार्थक पहल करार देते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें घर-द्वार पर ही रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...