14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू से चौथे बैच के 307 अग्निवीर पास आउट

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

ज़िला के सुबाथू स्थित 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र (जीटीसी) से सोमवार को चौथे बैच के 307 अग्निवीर सैन्य सार्थकता और गौरव का शानदार प्रदर्शन करते हुए पास आउट हुए। भारतीय गणराज्य के प्रति निष्ठा की शपथ लेने वाले ये अग्निवीर अब भारतीय सेना की पहली और चौथी गोरखा राइफल्स की शानदार गोरखा बटालियनों में सम्मिलित होंगे।

इन बटालियनों का 200 से अधिक वर्षों का वीरता और बलिदान का समृद्ध और गौरवशाली सैन्य इतिहास रहा है। 14 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर पीपी सिंह ने पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। यह पासिंग आउट परेड शारीरिक फिटनेस, युद्ध और फील्ड क्राफ्ट, शास्त्र और रणनीति में अग्निवीरों के 31 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के समापन पर आयोजित की गई।

ब्रिगेडियर पीपी सिंह ने अपने सम्बोधित में युवा अग्निवीरों को देश की सभी सीमाओं पर राष्ट्रीय और भारतीय सेना का झंडा ऊंचा रखने के लिये प्रेरित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...