हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा की मौत, हत्या की आशंका

--Advertisement--

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा की मौत, हत्या की आशंका

सुंदरनगर/मंडी – अजय सूर्या

क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई प्रशिक्षु छात्रा अंजना ठाकुर की नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार को सुंदरनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, छात्रा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बालीचौकी तहसील के गुराण गांव की रहने वाली अंजना ठाकुर करीब 12 दिन पहले सुंदरनगर के एक निजी शिक्षण संस्थान में आई थी। वह नर्सिंग में प्रथम वर्ष की छात्रा थी और हॉस्टल में रह रही थी।

बुधवार रात करीब एक बजे अंजना ठाकुर रहस्यमयी परिस्थितियों में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। जब उसके साथ कमरे में रहने वाली अन्य छात्राओं को घटना का पता चला, तो उन्होंने शोर मचाया और तुरंत प्रबंधन को सूचना दी। घायल अवस्था में अंजना को तुरंत नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने एसपी और एडीसी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि अंजना को बालकनी से धक्का दिया गया हो सकता है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

संस्थान प्रबंध निदेशक सुरेंद्र पाल के बोल 

संस्थान के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को तुरंत सूचित कर दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुंदरनगर पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...