हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर तेज रफ्तार ट्राले ने उड़ाई वन विभाग की चैक पोस्ट, वनरक्षक गंभीर घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल के पास एक तेज रफ्तार ट्राले ने वन विभाग की चैक पोस्ट को ही उड़ा दिया। इस घटना में वनरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-यमुनानगर नैशनल हाईवे पर हरियाणा की तरफ से ट्राला तेजी से आया तथा बहराल के पास बनी वन विभाग की चैक पोस्ट को उड़ा दिया। चैक पोस्ट के अंदर वनरक्षक दीपक शर्मा (32) पुत्र पूर्णानंद निवासी गारला, भरोग बनेडी ड्यूटी पर तैनात था।

घायल वनरक्षक को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएफओ ऐश्वर्य राज के बोल

डीएफओ ऐश्वर्य राज ने बताया कि बहराल के पास बनी चैक पोस्ट पर एक ट्राला चढ़ गया, जिसमें वनरक्षक घायल हुआ है।

डीएसपी अदिति सिंह के बोल

डीएसपी अदिति सिंह ने बताया कि एक सड़क हादसे में वनरक्षक घायल हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...