हिमाचल में 22 से 25 जनवरी तक भारी बारिश का अलर्ट

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से एक बार करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19 जनवरी से प्रदेश के ऊंचाई व मध्य क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे पूरे प्रदेश में भारी बर्फबारी होने की आशंका जताई है। विभाग की ओर से 22 से 25 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।

इस दौरान कई हिस्सों में भारी बर्फबारी होने की भी संभावना है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम साफ बना हुआ है। बुधवार को प्रदेश के कुछेक स्थानों पर ही मौसम खराब रहेगा, जबकि वीरवार से प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में आगामी 2 दिन मौसम साफ बना रहेगा लेकिन 19 जनवरी से फिर से मौसम करवट बदलेगा और ऊपरी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 22 से 25 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ काफी प्रभावशाली सक्रिय हो रहा है, जिससे प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है जबकि कई हिस्सों में भारी बर्फबारी की भी आशंका है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिसंबर माह में इस बार काफी कम बर्फबारी हुई है। केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बर्फ गिरी है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी काफी कम रिकॉर्ड की गई है। आगामी सप्ताह भर मौसम खराब रहने वाला है जिससे अधिकतर हिस्सों में बारिश बर्फ़बारी की संभावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...