हिमाचल में फिर बदला मौसम, 27 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर से एक बार करवट बदल दी है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई है। शिमला में सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे और शाम करीब चार बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। इस दौरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई।

धर्मशाला में भी बारिश दर्ज की गई। कुल्लू की गड़सा घाटी में ओलावृष्टि हुई है। उधर, लाहुल घाटी के कोकसर में बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। गुरुवार को रोहतांग में सैलानियों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया। गुरुवार को रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए खुल गया है। पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 से 29 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, 27 अक्तूबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...