हिमाचल में निकली बंपर वैकेंसी, प्रदेश में भरे जाएंगे होमगार्ड जवानों के 994 पद

--Advertisement--

Image

विभाग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, हिमाचल में खाली पड़े हैं 1982 पद, मंजूरी मिलने पर 2022 में हो सकती है भर्ती

शिमला- जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही होम गार्ड जवानों के 994 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश में खाली पड़े होम गार्ड जवानों के पद भरने को लेकर विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश भर में होमगार्ड जवानों के 1982 पद खाली पड़े हैं।

प्रदेश भर में विभिन्न जिला प्रशासन चुनाव, राज्य स्तरीय मेलों और त्योहारों जैसे अवसरों पर होमगार्ड जवान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रदेश के अधिकतर पुलिस थानों का कार्यभार में होम गाड्र्स जवानों के सहारे चल रहा है।

प्रदेश में होम गाड्र्स जवान पुलिस जवानों के साथ- कंधे से कंधा मिलाकर अपने कत्र्तव्य का निर्वाहन करते हैं। गौर हो कि प्रदेश में वर्ष 2018 के बाद होमगार्ड जवानों की भर्ती नहीं हो पाई है।

इसके कारण प्रदेश में होमगार्ड जवानों के खाली हो रहे पदों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे विभाग के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश में होमगार्ड जवानों की भर्ती को लेकर विभाग ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रदेश में खाली पड़े होमगार्ड जवानों के 1982 पदों में 50 प्रतिशत पदों को भरने के लिए विभाग ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नव वर्ष पर होमगार्ड जवानों की भर्ती हो सकती है।

उधर, एडीजीपी होम गाड्र्स एसपी सिंह का कहना है कि प्रदेशभर में होम गार्ड जवानों के 1982 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1982 पदों में 50 प्रतिशत पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

एडीजीपी होम गार्ड्स एसपी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद होम गार्ड जवानों के 994 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...