ड्राइवर भर्ती के लिए लास्ट चांस, एचआरटीसी भरेगी 332 पद

--Advertisement--

Image

आवदेन करने को एक दिन शेष, सिर्फ जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों को पांच जनवरी तक राहत।

शिमला- जसपाल ठाकुर 

एचआरटीसी में ड्राइवर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास अब आखिरी मौका है। एचआरटीसी ने ड्राइवरों के 332 पदों के लिए भर्तियां निकाली है।

इन भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए सिर्फ अब एक दिन का समय रह गया है। 27 दिसंबर की शाम को जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवार पांच जनवरी तक आवेदन कर सकते है। ऐसे में अब इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए अब सिर्फ दो दिनों का समय बचा है।

एचआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि जिन उम्मीदवार ने अभी तक किन्ही कारणों के चलते आवेदन नहीं किया है, वे उम्मीदवार दो दिनों के अंदर एचआरटीसी में ड्राइवर बनने के लिए आवेदन कर सकते है। एचआरटीसी में ड्राइवर के लिए कुल 332 पदों के लिए भर्तियां होनी है।

इनमें से 171 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। 171 पदों में से 106 पद सामान्य वर्ग, 32 पद सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दस पद स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड और 23 पद सामान्य वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए आरक्षित है। 57 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

इन पदों में से 45 पद अनुसूचित जाति वर्ग, नौ पद अनुसूचित जाति के बीपीएल श्रेणी के उम्मीदवार और तीन पद अनुसूचित जाति के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 17 पद आरक्षित है।

इनमें से 11 पद अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों, छह पद अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों के लिए आरक्षित है। इसके अलावा 87 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें से 67 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 16 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल परिवारों और चार पद स्वतंत्रता सेनानियों के लिए आरक्षित है।

ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र एचआरटीसी की ऑफिशिलय वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यूडॉट एचआरटीसी डॉट कॉम से डाउनलोड किए जा सकते हैं। आवेदक को 300 रुपए की राशि का डिमांड ड्राफ्ट आईपीओ प्रक्रिया शुल्क के रूप में जमा करवाना होगा जो कि संबंधित मंडलीय, उपमंडलीय और क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम पर देय है। बिना प्रक्रिया शुल्क के आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।

इन नियमों का आवेदक रखें ध्यान

ड्राइवर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आवेदक की लंबाई कम से कम 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। आवेदक के पास भारी वाहन वैध लाइसेंस तीन वर्ष के अनुभव के साथ होना अनिवार्य है। आवेदक का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। आवेदक किसी भी न्यायालय से आपराधिक या नैतिक आधार पर दोषी करार न दिया गया हो।

यहां करें अप्लाई

आवेदन पत्र मंडलीय कार्यालय शिमला, क्षेत्रीय रिकांगपिओ, रामपुर, रोहड़ू, लोकल ढली शिमला, ग्रामीण ढली शिमला, तारादेवी शिमला, सोलन, नाहन, परवाणू, नेरवा, करसोग, मंडी, केलांग, कुल्लू, मंडलीय कार्यालय मंडी, क्षेत्रीय सुंदरनगर, सरकाघाट, मंडलीय कार्यालय धर्मशाला, क्षेत्रीय कार्यालय नगरोटा बगवां, चंबा, पठानकोट, मंडलीय कार्यालय धर्मशाला, क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर, बैजनाथ, मंडलीय कार्यालय हमीरपुर, क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर, देहरा, ऊना, बिलासपुर और नालागढ़ में जमा करवा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...