पशु चिकित्सालय में ड्यूटी के दौरान दम घुटने से चौकीदार की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरूंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला पशु चिकित्सालय में रात को ड्यूटी दे रहे चौकीदार की बंद कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (59) पुत्र भगत राम निवासी गांव भलोठ डाकघर कठन्ना जिला चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक वह शुक्रवार रात को चिकित्सालय में ड्यूटी पर था। देर रात वह कमरे में सो रहा था। उसी दौरान हीटर से उसके बिस्तर में आग भड़क गई। इससे कमरे में धुआं जमा हो गया। इससे उसका दम घुट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना का पता तब चला, जब शनिवार सुबह वह अपने घर नहीं पहुंचा। जब उसका बेटा कार्यालय पहुंचा तो वह कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा था। बिस्तर भी आग से जला हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान पशु चिकित्सालय के चौकीदार की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...