शिवबौड़ी में डूबने से महिला की मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल 

तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोसरियां के गांव घरवासड़ा की एक महिला की बच्छरेटू स्थित शिव बावड़ी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में तलाई थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शिव मंदिर बच्छरेटू के पुजारी सुभाष शर्मा सुबह करीब चार बजे मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आए तो उन्होंने देखा कि शिव बावड़ी में कोई चीज डूबी हुई है। जब उसने पास जाकर देखा तो यह एक महिला थी।

इसके बाद पुजारी ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी जिस पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी तलाई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

जब महिला को बावड़ी से निकाला गया तो उस की पहचान घरवासड़ा निवासी अंजना कुमारी (37) पत्नी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर घुमारवीं के डीएसपी ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...