हिमाचल में नहीं चलेंगे यह नारे, सुनकर भड़क गए राकेश टिकैत, सोलन सेब मंडी में हुआ खूब हंगामा

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

किसान नेता राकेश टिकैत आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। हिमाचल में प्रवेश के दौरान ही किसान नेता को विरोध का सामना करना पड़ा। सोलन सेब मंडी में जब किसान नेता के समर्थन में नारेबाजी हाे रही थी तो बीच में से एक व्‍यक्ति ने कहा कि यह नारे हिमाचल में नहीं चलेंगे। इस तरह की नारेबाजी करनी है तो दिल्‍ली में रहो।

जैसे ही यह आवाज राकेश टिकैत के कानों में पड़ी तो उन्होंने उस व्यक्ति को अपने पास बुलाकर कहा कि हिमाचल किसी के बाप का नहीं है, यहां नारे भी लगेंगे और आंदोलन भी करेंगे। इस पर उस व्यक्ति ने सीधे ही राकेश टिकैत को बोल दिया कि हिमाचल तेरे बाप का भी नहीं है। इस पर किसान समर्थक भड़क गए।

उन्होंने उस व्यक्ति को राकेश टिकैत से दूर कर दिया।राकेश टिकैत उस व्यक्ति पर काफी भड़क गए। राकेश टिकैत ने कहा सोलन समेत हिमाचल के अन्य किसान उनके साथ हैं, लेकिन यह जो नहीं चाहते हैं कि किसानों का भला हो वह ही ऐसी हरकतें कर रहे हैं।

इससे पहले सेब मंडी में पहुंचने पर आढ़ती एसोसिएशन ने उनका हिमाचली टोपी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल के सेब उत्पादकों व किसानों को लूटने से बचना है तो छोटे व्यापारियों व छोटी मंडियों को समर्थन देना जरूरी है। नहीं तो अडाणी जैसे व्यापारी किसान बागवानों को टिकने नही देंगे। वह सेब बागवानों को कम दाम मिलने के मामले में किसानों से मिलेंगे। राकेश टिकैत सुबह दस बजे से पहले सोलन सेब मंडी पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 दर्ज

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश | 10:04 बजे रातहिमाचल प्रदेश के...

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...