हिमाचल: प्राइमरी स्कूल की बच्चियों से छेडख़ानी

--Advertisement--

रोहडू के प्राइमरी स्कूल की बच्चियों से छेडख़ानी

शिमला – नितिश पठानियां

रोहडू के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढऩे वाली बच्चियों से छेडखानी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति गांव में बने सरकारी स्कूल में पढऩे वाले दो छात्रों सहित सात छात्राओं से काफी समय से छेडख़ानी कर रहा था। इस शर्मनाक घटना का खुलासा चाइल्ड हेल्पलाइन में दर्ज हुई शिकायत के बाद हुआ है।

पुलिस में यह मामला चाइल्ड हेल्पलाइन शिमला 1098 ग्राउंड फ्लोर एमसी पार्किंग क्रॉसिंग शिमला की लिखित शिकायत पर पंजिकृत किया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन ने अग्रिम कार्रवाई के दौरान बच्चों की काउंसलिंग की, जिसमें बच्चों ने यह खुलासा किया।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत गांव के एक व्यक्ति अंशुल भीमटा के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। डीएसपी रोहडू रविंदर नेगी ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...