सिरमौर में फटा बादल, 48 वर्षीय ग्रामीण की मौत, घर से 5 KM दूर मिला शव

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के गिरिपार इलाके में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त 48 वर्षीय अमान सिंह पुत्र तेलुराम निवासी रेतुआ पंचायत डांडा आंज पांवटा साहिब के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार गिरिपार इलाके में शुक्रवार रात मूसलधार बारिश हुई। इस दौरान डेढ़ बजे के आसपास रेतुआ गांव में बादल फटने की घटना सामने आई।

बादल फटने से गांव के साथ लगते नाले में बाढ़ आ गई। बताया जा रहा है कि बादल फटने के बाद अमान सिंह घर से बाहर निकला, जो भारी मलबे की चपेट में आकर लापता हो गया। इस घटना की जानकारी पुरूवाला पुलिस को भी दी गई।

सुबह सवेरे ही लापता की तलाश के लिए आपरेशन चलाया गया। इस बीच अमान सिंह का शव घर से पांच किलोमीटर दूर टोंस नदी में बरामद हुआ। बता दें कि रेतुआ गांव शिलाता जंगल के बीच बसा है। यहां पिछले कुछ समय से भारी पेड़ कटान हो रहा है।

ट्रैक्टर निकालने के लिए सडक़ें बनाई गई हैं और पेड कटान से यहां लैंडस्लाइड जोन बन गए हैं। इससे स्थिति काफी गंभीर बन रही है।

पुरूवाला पुलिस थाना प्रभारी राजेश पाल के बोल

उधर, पुरूवाला पुलिस थाना के प्रभारी राजेश पाल ने बादल फटने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मलबे के बीच लापता व्यक्ति का शव टोंस नदी में बरामद हो चुका है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...