हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए इंस्पेक्टर संजय कुमार

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए इंस्पेक्टर संजय कुमार।

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल पुलिस के इंस्पेक्टर संजय कुमार का जन्म नाहन जिला सिरमौर में हुआ। 1988 में संजय कुमार हिमाचल पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए और अलग-अलग स्थान पर अपनी सेवा दी।

उन्होंने 2009 में सहायक उप निरीक्षक बनकर कार्य शुरू किया। अपने सेवा कल के दौरान यह जिला शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, कांगड़ा 6 बी बटालियन कोलर जैसे अलग-अलग स्थान पर सेवाए दी।

2023 में वह बद्दी जिला पुलिस में सब इंस्पेक्टर तौर पर आए और यहीं से इंस्पेक्टर बने। बता दें कि पुलिस विभाग सेवा काल के दौरान उन्होंने अपनी ड्यूटी को बड़ी ईमानदारी से निभाया।

पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर पूरी सेवा में 27 प्रोत्साहित पत्र दिए। इंस्पेक्टर संजय कुमार पुलिस विभाग बद्दी से सेवानिवृत हुए।

इस मौके पर एसपी बद्दी इल्लमा अफ़रोज़, एडिशनल एसपी अशोक वर्मा, डीएसपी खजाना राम, डीएसपी लखबीर सिंह, बद्दी पुलिस के हेड क्लर्क प्रकाश चंद शर्मा, व बद्दी पुलिस के सभी कर्मचारियों ने विदाई पार्टी दी और लंच का भी आयोजन किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...