हिमाचल प्रदेश पुलिस का आधिकारिक वाट्सएप चैनल शुरू, 138 थानों में साइबर अपराध सहायता डेस्क स्थापित

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जनता से संवाद को और प्रभावी बनाने के
लिए अपना आधिकारिक वाट्सएप चैनल शुरू किया है। इसका उद्देश्य नागरिकों को पुलिस विभाग से सीधे प्रमाणिक जानकारी, महत्वपूर्ण घोषणाएं, सुरक्षा अलर्ट और जन-जागरूकता संदेश उपलब्ध कराना
है।

साथ ही ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी, इंटरनेट मीडिया के दुरुपयोग जैसे मामलों से निपटने
के लिए पुलिस ने प्रदेश के हर
थाने यानी 138 थानों में साइबर अपराध सहायता डेस्क की स्थापना कर दी है। इसका मकसद साइबर अपराध पीड़ितों को तुरंत मदद उपलब्ध कराना और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

हर थाने में साइबर डेस्क की सुविधा देने वाले हरियााण के बाद हिमाचल उत्तर भारत का दूसरा राज्य बना है। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ से किया है कि वे वाट्सएप चैनल को फालो करें और अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक नागरिकों तक इसका प्रचार-प्रसार करें।

इससे पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता, विश्वास और बेहतर तालमेल स्थापित होगा। प्रदेश पुलिस वाट्सएप चैनल है-https://whatsapp.com/channel/0029VbBDCzsAYlULZ0uhas2h

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...