हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में मॉक ड्रिल का आयोजन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

न्यायालय में भूकंप की सूचना मिली। इस वजह से 300 लोग उच्च न्यायालय के सभागार में फंस गए थे। इसके साथ ही, 800 के करीब लोग न्यायालय में प्रभावित हुए थे जबकि 5 भूकंप की वजह से घायल हुए।

मॉक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ के 30, एसडीआरएफ के 10, अग्निशमन दल 6 सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के 4 कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान दो एम्बुलेंस का इस्तेमाल भी किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर इस तरह मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है ताकि आपदा के समय तुरंत राहत कार्य शुरू हो सके। इसके साथ ही लोगों को भी आपदा से निपटने के लिए जागरूक बनाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...