हिमाचल प्रदेश अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में 29 अक्तूबर से

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश अंडर-16(सब जूनियर) हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कांगड़ा जिले में कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच होने जा रहा है। हॉकी कांगड़ा के प्रधान डा राजेश शर्मा व महासचिव सतिन्द्र त्रेहन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें निर्णय लिया गया कि इस प्रतियोगिता में कांगड़ा हॉकी की टीम भी भाग लेगी।

बैठक में हुये निर्णय की जानकारी देते हुये हॉकी कांगड़ा के प्रैस सचिव रितेश ग्रोवर ने बताया कि प्रतियोगिता में हॉकी कांगड़ा टीम का चयन किया जाना है और हॉकी कांगड़ा टीम का चयन ट्रायल 26 अक्तूबर को मटौर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में दोपहर दो बजे आयोजित होगा।

उन्होने बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 1-1-2005 के बाद होना चाहिए। उन्होने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ हिमाचल प्रमाण पत्र साथ लाये अन्यथा उन्हे ट्रायल में भाग लेने नही दिया जाएगा।

उन्होने बताया कि हॉकी कांगड़ा टीम के चयन के लिए चयन समिति का भी गठन किया गया है जिसमें दिलीप कुमार, राजकुमार, सुधीर हैप्पी, शैलेंद्र पठानिया, देवेंद्र, अक्षय कुमार, अमन, अमित व मुकेश को शामिल किया गया है। उन्होने बताया कि चयन समिति के सदस्य उसी दिन टीम का चयन करेगें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...