हिमाचल पुलिस विभाग में फेरबदल, 4 IPS का ट्रांसफर ; जानें किसे मिली कौन सी-जिम्मेदारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति जहूर एच. जैदी की है, जिन्हें लंबे इंतजार के बाद पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च अकादमी (PT&R) शिमला में महानिरीक्षक (IGP) के पद पर तैनात किया गया है।

अधिकारियों की नई तैनातियां और जिम्मेदारियां

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों को निम्नलिखित विभागों की जिम्मेदारी दी गई है:-

  • जहूर एच. जैदी: गुड़िया प्रकरण के कस्टोडियल डेथ मामले में जमानत पर चल रहे और पोस्टिंग का इंतजार कर रहे जैदी को अब शिमला स्थित पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च अकादमी का आईजी नियुक्त किया गया है।
  • अमित यादव (कमांडेंट): 2019 बैच के युवा अधिकारी अमित यादव को कांगड़ा जिले के सकोह स्थित 2nd इंडियन रिजर्व बटालियन (IRBn) का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान एसपी कांगड़ा अशोक रत्न को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे।
  • संजीव कुमार गांधी: 2012 बैच के IPS अधिकारी संजीव गांधी, जो कार्मिक विभाग में अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे थे, उन्हें ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे (TTR) शिमला में उप-महानिरीक्षक (DIG) लगाया गया है।
  • गौरव चंद शर्मा: 2009 बैच के गौरव चंद शर्मा को अब शिमला में लॉ एंड ऑर्डर (कानून-व्यवस्था) के DIG की पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इससे पहले TTR विंग में DIG के पद पर तैनात रहते हुए अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियां प्रशासनिक कार्यकुशलता को बनाए रखने और जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 2026 के इस बड़े फेरबदल को पुलिस मुख्यालय में सामंजस्य बिठाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...