हिमाचल पथ परिवहन निगम की दुर्गति के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार

--Advertisement--

Image

काँगड़ा,राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश इंटक के पूर्व राज्य अध्यक्ष व जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता जगरूप सिंह ने अारोप लगाया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की दुर्गति के लिए सरकार जिम्मेदार है। वर्तमान में करोड़ों रुपये के घाटे में चल रहे परविहन निगम में प्रबंध निदेशक व मुख्य महाप्रबंधक के होने के बावजूद कार्यकारी निदेशक को बनाने की क्या अावश्यकता है।

कार्यकारी निदेशक को तैनात करने से निगम कर्मचारियों को लाखों रुपये के वेतनमान का ही चुना लग रहा है। अभी हालही में निगम कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन 28 अप्रैल को मिला है, जबकि इन दोनों अधिकारियों के सैर सपाटे के लिए घाटे में चल रहे निगम से करीब चालीस लाख रुपयों की दो गाड़ियां खरीद ली गई, जोकि निगम के लिए अति नुकसानदायक हैं। इसी तरह कोरोना काल में परिवहन मंत्री के होते हुए उपाध्यक्ष एचअारटी बनाने की क्या अावश्यकता है। इससे भी निगम को लाखों रुपये का चूना लग रहा है।

कर्मचारी व पेंशनरों के वेतन को काटने का जताया विरोध
किन नियमों के तहत कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वेतन काटा जा रहा है। प्रदेश सरकार का दिवालिया निकल चुका है। कोरोना काल के दौरान विकट परिस्थितियों में कर्मचारियों के संगठनों के पदाधिकारियों से बिना सलाह मशवरा किए एक या दो दिनों का वेतन काटना नियमों के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी इसका भरपूर विरोध करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...