हिमाचल: पति ही बना हैवान, पत्नी के साथ जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध; आरोपित गिरफ्तार

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से हैरान कर देने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस थाना बिलासपुर में एक व्यक्ति के विरुद्ध अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और उसके साथ वहशीपन करने का मामला दर्ज हुआ है।

पति के वहशीपन के कारण महिला क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष, 2006 में हुई थी।

महिला का एक बेटा व एक बेटी है। शादी के बाद से ही उसका पति उसे तंग करता रहता है। गत तीन अगस्त रात को उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और हवस मिटाने के लिए उसके साथ वहशीपन किया गया।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपित के विरुद्ध दुराचार सहित अन्य धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...