हिमाचल पंचायत चुनाव: 20 तक पूरा होगा पुनरीक्षण, 24 को जारी होगी अंतिम वोटर सूची

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है और इसे 20 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 24 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

निर्वाचन विभाग मौजूदा समय में प्राप्त दावों और आपत्तियों की गहन समीक्षा कर रहा है। सभी आवेदनों का पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। सभी आपत्तियों के समाधान के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची में त्रुटि सुधार के लिए सीमित समय शेष है। शहरी क्षेत्रों के मतदाता 50 रुपये शुल्क के साथ एसडीएम कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद चुनाव की घोषणा होने पर किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...