हिमाचल: जन्मदिन पर पी शराब ने दिखाया रंग, नशे में धुत नाबालिगों ने खूब किया तमाशा

--Advertisement--

जन्मदिन पर पी शराब ने दिखाया रंग, नशे में धुत नाबालिगों ने खूब किया तमाशा

सुंदरनगर, 27 जून – डॉली चौहान

जिला के सुंदरनगर क्षेत्र में जन्मदिवस की पार्टी मनाना तीन नाबालिगों को मंहगा पड़ गया है। शराब के नशे में सोमवार को धुत 2 नाबालिगों ने जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर खूब तमाशा किया।

नशे में आपे से बाहर एक लड़की खुद को संभाल ही नही पा रही थी और बारिश के कीचड़ में गिरती पड़ती हर आने-जाने वाले के सामने हास्य का पात्र बनी। इन युवाओं को नशे में देखकर कुछ लोगों ने वीडियो भी बना डाला।

तीनों नाबालिग महादेव क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इनमें एक लड़की के पिता मिस्त्री का काम करते हैं। घटना के समय वहां मौजूद बीडीसी सदस्य महेश शर्मा ने तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और उनके स्वजनों को भी सूचित किया।

इनमें से एक लड़की ने बताया कि बीते रविवार को उसका जन्मदिवस था। सभी दोस्तों ने पार्टी करने का मन बनाया और ठेके से शराब की एक बोतल ली और एक एकांत जगह बैठकर उसे पी लिया। हालांकि उसने शराब नही पी।

थोड़ी देर में शराब ने रंग दिखाना शुरू किया तो नशा सर चढ़कर बोलने लगा। हिलते डुलते जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर पहुंचे। लेकिन हालत सही नही थी और लड़का-लड़की कीचड़ के पानी में गिर गए। इसी दौरान उन्हें देखकर लोगों का वहां तांता लग गया।

डीएसपी दिनेश कुमार के बोल 

डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद तीनों नाबालिगों को परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग को शराब बेचना कानून के प्रावधानों के तहत जुर्म है। बच्चों ने शराब किस ठेके से ली इसको लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अगले 4 घंटों में झमाझम बारिश से भीग उठेंगे हिमाचल के यह 8 जिले, अलर्ट जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल में अगले 4 घंटे बारिश के लिहाज...

नाकाबंदी देख संदिग्ध ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; तीन साथी गिरफ्तार

जांच में 9.02 ग्राम हेरोइन, डैगर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित...

HPPSC पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: EWS पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव, ट्रेनी को नहीं मिलेगा आरक्षण

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती...