हिमाचल: चाय बनाने में देरी पर प्रवक्ता ने महिला चपड़ासी को स्टाफ रूम में जड़े थप्पड़

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

बंगाणा उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में चाय न देने पर प्रवक्ता ने महिला चपड़ासी को शिक्षकों के सामने थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित महिला ने बंगाणा पुलिस में शिकायत की है।

पीड़ित महिला की थाने में दी शिकायत के मुताबिक पाठशाला का एक प्रवक्ता उसे चाय बनाने के लिए कह रहा था। जबकि वो प्रधानाचार्य के कमरे में एक शिक्षक के जॉइनिंग के सिलसिले में दस्तावेजों को दे रही थी। लेकिन प्रवक्ता उसे तुरंत चाय देने का दबाव बना रहा था।

पीड़िता का कहना है कि मना करने पर शिक्षक ने उसे दो थप्पड़ स्टाफ रूम में अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में जड़ दिए। इस मामले को लेकर उसने स्कूल के प्रधानाचार्य से शिकायत  भी की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़िता ने अगले दिन स्कूल की एसएमसी कमेटी को इस घटना की सूचना दी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि एसएमसी कमेटी व स्कूल स्टाफ इस संबंध में उसकी कोई सहायता नहीं कर पाया। पीडि़त महिला ने कहा कि वह एसएमसी कमेटी व स्कूल स्टाफ के कहने पर थप्पड़ मारने वाले शिक्षक से माफी मांगने की एवज में मामले को समाप्त करने के लिए सहमत हो गई, लेकिन शिक्षक ने उससे माफी नहीं मांगी।

आखिरकार महिला को न्याय के लिए थाना बंगाणा में शिकायत पत्र देना पड़ा। पीड़ित महिला न्याय के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रही है। थाना प्रभारी बंगाणा प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि इस संबंध में महिला ने शिकायत पत्र दिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...