हिमाचल घूमने आए पंजाब के विधायक की खाई लुढ़की कार, बाल-बाल बचे

--Advertisement--

Image

सोलन, 01 सितंबर – जीवन वर्मा

प्रदेश में जहां भारी बारिश से भारी तबाही हुई है। वहीं सड़क हादसे भी थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामले में हिमाचल घूमने आए पंजाब कांग्रेस के विधायक पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार को कपूरथला से कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह सोलन जिले के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट चायल गए थे।

इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से कच्चे रास्ते में नीचे खाई की तरफ लुढ़क गई और पेड़ पर जा रुकी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ के सदस्यों ने गाड़ी में सवार राणा गुरजीत समेत सभी को बाहर निकाला।

जानकारी है कि कार में 5 लोग सवार थे। गनीमत यह रही की सभी सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा होने से टल गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...