मनाली में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत…एक घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 01 सितंबर – आदित्य 

पर्यटन नगरी मनाली के चचोगा में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीती रात को मनाली के साथ लगते चचोगा गांव में पिकअप (HP 58B-4817) पलट कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई थी।

गम्भीर घायल मेहर चन्द (36) पुत्र स्वर्गीय डुगलु राम, गांव चिचोगा, तहसील मनाली व 21 वर्षीय युवा राकेश पुत्र नीरत राम, गांव चचोगा, तहसील मनाली ने मिशन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति पिकअप में सामान लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान घर के समीप इनकी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वहीं घायल चालक की पहचान 25 वर्षीय अभिषेक गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता गांव भजोगी तहसील मनाली के रूप में हुई है।

अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी मनाली पुलिस को दी। जिसके बाद मनाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...